मधुबनी, अगस्त 20 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। रौशन यादव हत्याकांड के बाद गुरुवार की देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परकौली पंचायत के रणटोल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि रौशन को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि रौशन की बहन को मधुबनी में अस्पताल में नौकरी दिलाई जाएगी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि रौशन की हत्या के मामले में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यह भी पढ़ें- Nawada News: कांड के वादी को धमकाने के आरोप में चौकीदार निलंबित उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने का का...