गया, अप्रैल 14 -- बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली चोरी और मीटर बाईपास कर उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को रौशनगंज थाना क्षेत्र के ढक्कनचुआं और भरारीस्थान में विशेष छापेमारी की गई, जिसमें छह लोगों को पकड़ा गया। विभाग के धावा दल ने पाया कि ये लोग मीटर बाईपास कर और कनेक्शन कटने के बावजूद चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। जेई सोविंद्र के अनुसार ढक्कनचुआं निवासी रामाशीष पासवान पर 77,964 रुपये का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई। वहीं उदय कुमार पर 50,980 रुपये, मोनी देवी पर 31,466 रुपये और आरती कुमारी पर 35,451 रुपये का जुर्माना लगाया गया।इसी तरह भरारीस्थान के सुरेश यादव पर 26,186 रुपये और उमिता देवी पर 10,318 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी आरोपितों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.