चम्पावत, मई 12 -- पाटी। रा0 प्रा0 वि0 रौलमेल की छात्रा सिमरन गोस्वामी का चयन कक्षा 6 हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत के लिए हुआ है, सोमवार को जारी परीक्षा परिणाम में सिमरन का चयन हुआ है। शिक्षक जगदीश चन्द्र गहतोड़ी ने बताया कि सिमरन में एकाग्रता के साथ विषय को ग्रहण करने की विशेष क्षमता है । विद्यालय के शिक्षकों गहतोड़ी व किशोर कुमार की मेहनत से सिमरन का चयन जवाहर नवोदय चम्पावत हेतु होने पर विद्यालय प्रबन्धन समिति व क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है । सिमरन की माता हेमा देवी कुशल गृहणी हैं और पिता प्रकाश गिरी जी गुड़गांव में सी हॉक कम्पनी में कार्यरत हैं विद्यालय परिवार सिमरन को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.