रौब दिखाने के लिए कार में लगाया फर्जी विधायक पास, पुलिस ने की सीज
इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा। शहर में रौब झाड़ने के लिए फर्जी विधायक पास लगाकर घूम रहे एक कार सवार की रविवार को पोल खुल गई। यातायात पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान लाल-नीली बत्ती और हूटर से लैस लग्जरी कार को पकड़कर सीज कर दिया गया। वाहन मालिक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार नुमाइश चौराहे की ओर से एक लग्जरी कार लाल-नीली बत्ती जलाते और हूटर बजाते हुए शहर की तरफ आ रही थी। इसकी सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने नौरंगाबाद चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ने लगा। पुलिसकर्मियों ने कुछ ही दूरी पर कार को रोक लिया। जांच के दौरान पुलिस को कार के डैश बोर्ड पर लाल-नीली बत्ती लगी मिली। ये बत्ती एक बार लाल और एक बार नीली चलती है। यही न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.