सोनभद्र, जून 1 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के लीलासी में ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के सामाजिक गतिविधियों को लेकर सोमवार को राजा चंडोल विद्यालय में ब्रह्मदेव रौनियार पूर्व प्रधान आरंगपानी की अध्यक्षता एवं राम सहाई रौनियार के नेतृत्व में बैठक हुई। ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के डा. एके गुप्ता संस्थापक व अध्यक्ष भी मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मदेव रौनियार ने कहा कि समाज में सक्रियता काफी बढ़ी है समाज के लोग आगे आ रहे हैं। लोगों के बीच काफी जागरुकता बढ़ी है हम लोगों का प्रयास है कि गांव-गांव में समाज की टीम सक्रिय एवं मजबूत हो समाज के हक व अधिकार के लिए सभी को मिलकर आवाज उठाना होगा। यह भी पढ़ें- स्वर्णकार समाज ने मांगी राजनीति में भागीदारी इस मौके पर रमाशंकर रौनियार, रामवृक्ष रौनियार, शिवपूजन रौनियार, ललन प्रसाद, डा. लखन राम जंगली, शि...