रौनियार वैश्य समिति के पांचवी बार अध्यक्ष बने सुरेंद्र
रांची, मार्च 15 -- चान्हो,प्रतिनिधि। आदर्श रौनियर वैश्य समिति, चोरेया का चुनाव रविवार को रांची जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में लगातार पांचवी बार सुरेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष के रूप में चुने गए जबकि अशोक साहू को उपाध्यक्ष, मुकेश साहू को कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश गुप्ता को सचिव, बंशी साहू को उपसचिव तथा सरोज साहू को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। इनमें रमेश साहू, बरजदेव साहू, सुरेश साहू, उमाशंकर साहू, राजेश साहू, विजय साहू और ओमप्रकाश साहू शामिल हैं। चुनाव के दौरान समाज के लोगों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.