रांची, मार्च 1 -- खूंटी, संवाददाता। रौनियार वैश्य समिति खूंटी द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के सचिव राज कुमार गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी त्योहार है। उन्होंने कहा कि पुराने मनमुटाव और दुश्मनी को भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ जीवन जीना चाहिए। समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने शायरी प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। साथ ही समिति के सदस्यों ने होली गीत गाकर समारोह में चार चांद लगा दिए। उपस्थित लोगों ने पारंपरिक गीत-संगीत के बीच उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, बिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.