रौनियार वैश्य सभा की प्रमंडलीय इकाई की बैठक समाज की एकता और विकास पर जोर
दुमका, जून 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। रौनियार वैश्य सभा की संताल परगना प्रमंडलीय इकाई की बैठक रविवार को दुमका के सिटी गार्डन में हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रमंडलीय कार्यकारिणी की नई समिति का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के मुख्य संयोजक भीम प्रसाद, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नम्रता गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। वर्तमान समय में सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रौनियार वैश्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.