जमशेदपुर, मार्च 9 -- रौनियार वैश्य कल्याण समिति ने होली मिलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन गंडक रोड स्थित स्टील हाउस क्लब में किया। कार्यक्रम में रौनियार समाज के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और परिवार में सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की। मुख्य अतिथि के तौर पर रेलवे के चीफ इंजीनियर श्री सुशील कुमार सौरभ मौजूद थे। इस दौरान महिला टीम ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा गुप्ता ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों की पढ़ाई, गरीब बेटियों की शादी और जरूरतमंदों की मदद के लिए समिति लगातार कार्य कर रही है।...