लातेहार, मार्च 9 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड स्थित रौनियार धर्मशाला में रविवार को रौनियार वैश्य विकास मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चटकपुर निवासी जयप्रकाश गुप्ता व उनकी पत्नी यशोदा देवी तथा रौनियार वैश्य विकास मंच के महुआडांड़ प्रखण्ड अध्यक्ष अंतु साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं अपने पूर्वज राजा विक्रमादित्य के फोटो पर तिलक लगाकर किया। बता दें कि जयप्रकाश गुप्ता,इस वर्ष यूपीएससी परीक्षा में 103वीं रैंक हासिल कर आइएएस बने बिपुल गुप्ता के दादा हैं। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता व भाईचारे का संकल्प लिया। वहीं मंच की ओर से मौजूद लोगों को भगवा गमछा ओड़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक होली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.