कटिहार, अप्रैल 6 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रौनियां पंचायत से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रौनियां पंचायत के महरानी गांव निवासी सुधीर साह का पुत्र विभाष साह अपने पास अवैध देशी कट्टा और कारतूस छिपाकर रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। रविवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर पहले आरोपी विभाष साह को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर मक्का के खेत में छिपाकर रखे गए एक देशी कट्टा और एक कारतूस को बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष न...