गया, अप्रैल 26 -- गुरारू प्रखंड की रौना पंचायत के रौना गांव के वार्ड छह में महादलित टोला के लोग एक सप्ताह से नल के जल से वंचित हैं। वार्ड छह में नल जल योजना के तहत लगा मोटर पंप एक सप्ताह से खराब है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोग दूर से पानी लाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इससे दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वार्ड सदस्य सुधीर दास ने बताया कि काफी प्रयास के बाद हाल ही में नई बोरिंग कराई गई थी। लेकिन, मोटर जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति ठप है। उन्होंने कहा कि इस नल जल योजना से लगभग 500 महादलित परिवार जुड़े हुए हैं, जो फिलहाल गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीएचईडी विभाग के जेईई और बीडीओ से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन, कोई भी अधिकारी फोन उठाने तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.