अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में टोल प्लाजा की दरें बढ़ा दी गई है। टोल टैक्स बढ़ोत्तरी का असर यात्रियों की जेब पर नहीं पड़ा है, क्योंकि परिवहन निगम ने बसों के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की है। जिले में रौनाही और भरतकुंड टोल प्लाजा स्थित है। प्रत्येक वर्ष टोल दर बढ़ने से रोडवेज बसों के किराए में इजाफा होता था, लेकिन वर्तमान वित्तीय वर्ष में कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है। एनएचएआई की ओर से टोल टैक्स की बढ़ी दरों की वसूली शुरू कर दी गई है। टोल दरें बढ़ने के बाद परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के आय पर प्रभाव पड़ेगा। परिवहन निगम अयोध्या डिपो के अफसरों की मानें तो टोल की नई दरें बढ़ने के बाद मुख्यालय पर किराए नहीं बढ़ने का पत्र भेजा गया है, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त किराया न वहन करना पड़े। अधिकारियों का कहना है एक अप्रैल से टोल कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.