आदित्यपुर, मार्च 9 -- चांडिल,संवाददाता। ईसीसी लीजेंड लीग सीजन-04 का खिताब मां तारा स्पोर्टिंग ने अपने नाम किया। रविवार को चांडिल स्टेशन के पास उगडीह क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट ईसीसी लीजेंड लीग सीजन-4 का फाइनल मुकाबला मां तारा स्पोर्टिंग एवं रौनक स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। समाजसेवी राकेश वर्मा ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का विधिवत उद्घाटन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रौनक स्पोर्टिंग की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 120 रन बनाकर प्रतिद्वंद्वी टीम के समक्ष 121 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां तारा स्पोर्टिंग की टीम ने मात्र 11.2 ओवर में 124 रन बना कर खिताब अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। टीम की ओर से कप्तान छुटू मोदक ने 28 गेंदों में 62 रन बनाए। मुख्य अतिथि राकेश वर्मा ने विजेता टीम को नगद 60 हज...