रौनक रजा लाइब्रेरी ने मेधावियों को किया सम्मानित
संभल, जून 13 -- क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान स्थित रौनक रजा लाइब्रेरी एवं स्टडी प्वाइंट द्वारा शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूर्व चेयरमैन स्व. रौनक रजा के पुत्र चौधरी रुस्तम रजा एवं मौलाना एहतेशाम अली नकवी के संरक्षण में संचालित लाइब्रेरी की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मेहनत और लगन से उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, उसे भविष्य में भी बनाए रखें। उन्होंने विद्यार्थियों से देश सेवा को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.