मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर। 23 से 27 अगस्त तक रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट-2026 में रौनक कुमार गुप्ता ने बालक अंडर-19 शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक जीता। रौनक जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। काव्या तिवारी ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। स्कूल की प्रशासिका कविता प्रसाद साह, संयुक्त निदेशक प्रीति रानी, प्राचार्य नीलम सिंह, कोच दिलमोहन झा, टीम मैनेजर रानी कुमारी आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में आरव चौधरी ने जीता गोल्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...