रौनक अली शाह बाबा का उर्स मनाया गया
बाराबंकी, मई 25 -- बाराबंकी, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अभय नगर कमरियाबाग कब्रिस्तान में स्थित हजरत रौनक अली शाह बाबा का वार्षिक उर्स मुबारक बड़ेअकीदत के साथ मनाया गया। नमाज ए मगरिब नातिया मुशायरा हुआ। जिसमें शायर फ़ैज़ खुमार,साबिर नज़र, नफीस, जाहिद, रेहान रौनकी, साद, अर्सलान इस्लाम आदि ने अपने कलाम पेश किए। उसके बाद कुल शरीफ हुआ। जिसमें भारी संख्या में उनके मानने वाले शामिल हुए। कारी मो. रफीक ने बुजुर्गों का जिक्र करते हुए उनके बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुनव्वर अली शाह, हाफिज मो सलीम, तहव्वर अली, अनवर अली, मो अकील, लाल मोहम्मद, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप, अंकित विश्वकर्मा, ताहिर, फुरकान, मो शकील, हाफिज जीशान अहमद आदि लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय उर्स मुकद्दस कव्वाली के साथ सम्पन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.