रौद्र रूप में आईं गंगा, खतरे का निशान पार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में गंगा अपने रौद्र रूप में आ गयी हैं। इससे तटीय इलाकों में हालात बिगड़ रहे हैं। सड़कें, गलियां और घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बांधो से पानी की मात्रा में इजाफा किए जाने से गंगा का जलस्तर शाम को खतरे का निशान भी पार कर गया है। रामगंगा नदी भी निकटवर्ती गांव की चिंता बढ़ाये हुये है। इस नदी का जलस्तर भी धीरे धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुये प्रशासनिक टीमें अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं जिससे कि कोई बड़ी अनहोनी न होने पाये। सोमवार की शाम को गंगा का जलस्तर 137.15 मीटर पर रहा जो कि खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर अधिक है। जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर 136.25 मीटर है जो कि चेतावनी बिंदु से 35 सेंटीमीटर ही नीचे है। जिस तरह से बांधों से पानी छोड़ा जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.