गया, मार्च 9 -- गुरारू थाना क्षेत्र के रौदा मठ गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर एससी-एसटी एक्ट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि नागेश्वर यादव एवं मंटू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार को एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.