रौतिया समाज की बैठक में समाज के विकास पर चर्चा
सिमडेगा, जून 6 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खिजुरबहार गांव में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। साथ ही समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, जयपाल सिंह, रवि कुमार सिंह, गणेश सिंह, प्रताप सिंह, कृष्ण सिंह, गोपीचंद सिंह, ललित सिंह, रामप्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार की बैठक में सदस्यों का मनोनयन -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.