रौतिनिया डंपिंग प्वाइंट के कचरा निस्तारण का रास्ता साफ
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मड़वन। रौतिनिया स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट के पुराने कचरे के निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है। कांटी विधायक अजीत कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले 15 दिनों के भीतर कचरा निस्तारण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से जमा कचरे के कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। मुजफ्फरपुर नगर निगम ने सोमवार को रौतिनिया स्थित डंपसाइट पर लेगेसी वेस्ट रेमेडिएशन सेवा शुरू करने के लिए नोएडा की निजी कंपनी को आधिकारिक कार्यादेश जारी कर दिया है। इस परियोजना पर करीब 3 करोड़ 99 लाख 42 हजार 643 रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.