मधेपुरा, जून 15 -- कुमारखंड। प्रखंड की तीन पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर लगेगा। जिसमें रौता पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री शीला मंडल भाग लेंगी। बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पावरट ने बताया कि जन शिकायतों को सुलभ तरीके से लेने और उनके प्रभावी समाधान के लिये हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में मंगलवार को टेंगराहा परिहारी, रौता और टेंगराहा सिकियाहा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। टेंगराहा सिकियाहा में डीडीसी अनिल बसाक, रौता में वरीय एडीएम मो फैजान सरवर और टेंगराहा परिहारी में डीसीएलआर अनंत कुमार की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चौसा, सरेंजा और बनारपुर में लगेगा सहयोग शिविर इस दौरान बीपीआरओ मनीषा कुमारी,...