कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार कोढ़ा रौतारा थाना से अपहृत युवक सकुशल बरामद कर लिया गया है। रौतारा पुलिस पदाधिकारी ने बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व अब्दुल साहिल के परिजनों द्वारा रौतारा थाना में उसके अचानक गायब होने की सूचना दी गई थी। परिजनों की शिकायत पर रौतारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। लगातार छानबीन, तकनीकी अनुसंधान और संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस को सफलता मिली और युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। युवक की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस लिया है और रौतारा पुलिस की सराहना की है। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.