गोड्डा, मई 25 -- गोड्डा । शहर के व्यस्त रौतारा चौक पर लगी हाई मास्क लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है, जिससे रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर अंधेरा रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां देर रात तक लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। अंधेरा रहने से दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों ने नगर परिषद एवं संबंधित विभाग से जल्द हाई मास्क लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- हाईमास्ट लाइट चालू करवाने की ग्रामीणों ने उठायी मांग बगल में राजकचहरी तालाब पर नशेड़ियों का अड्डा भी लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...