बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली के विवेकानंद कॉलोनी, रौतापार में चोरों ने रविवार/सोमवार की देर रात एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की रात अपने मायके गईं मकान मालकिन जब घर लौटीं तो गेट व चैनल का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके अनुसार चोर सोने-चांदी के जेवरात और 55 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। घटना की सूचना पाकर कोतवाली व रौता चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, छानबीन कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शहर के विवेकानंद कॉलोनी, रौतापार गांधीनगर निवासी संध्या श्रीवास्तव पत्नी चंद्रकेतु श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर में बताया है कि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में...