पिथौरागढ़, जनवरी 5 -- बेरीनाग। जय मां महाकाली रौताण देव महोत्सव समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। महोत्सव के पहले दिन रात्रि कार्यक्रमों का शुभारंभ अवकाश प्राप्त अनुसचिव करम राम ने दीप जलाकर किया। इस दौरान अल्मोड़ा की नेहरू युवा सांस्कृतिक कला मंच व हिमाल म्यूजिकल वनठोक की टीम ने उत्तराखंड की लोक कला, संगीत से संबंधित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...