मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी के जदयू विधायक अजीत कुमार ने सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने रौतनिया स्थित नगर निगम के कचरा डंपिंग यार्ड सहित कई अन्य मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।विधायक ने कचरा डंपिंग यार्ड में लगे कचरा के अंबार से मुक्ति दिलाने के लिए अति शीघ्र कचरा प्रोसेसिंग शुरू कराने की मांग की। कहा कि इसके कारण आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के अलावा इसमें पनप रहे मच्छरों के काटने से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कपरपुरा रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोलवाने का आग्रह किया। कहा कि दोनों मुद्दे जनहित से जुड़े हैं। इसलिए त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। डीएम ने जल्द ही समस्तीपुर डीआरएम और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.