पिथौरागढ़, मई 12 -- पिथौरागढ़। देवलथल के बाइवेंट विलेज बेडरा के रौतज्यूं मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने बताया यह थालगांव व बेडरा के ग्रामीणों के आराध्य देव है। बाद में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान पुरोहित आनंद बिष्ट, दिनेश शास्त्री, खुशाल सिंह, शमशेर सिंह, राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक, आशीष, यश, पुष्पा, रेखा, अनीता, किरन, माधवी, प्रेमा, विमला, निर्मला, सरस्वती सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.