रांची, अप्रैल 26 -- रांची। रौणियार वैश्य कल्याण समिति कोकर के द्वारा मंजूषा कॉम्प्लेक्स में टोटो वितरण कार्यक्रम हुआ। समिति ने समाज की महिला सदस्य अंजलि गुप्ता को अपने दो बच्चों के भरण-पोषण व आजीविका चलाने के लिए टोटो का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएन शाह ने की। शाह ने बताया कि अंजलि गुप्ता भाड़े के ऑटो लेकर अपने दो बच्चों की जीविका चलाती हैं। इसलिए, स्वावलंबी अंजलि को समिति ने टोटो दान स्वरूप देने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम प्रसाद, डॉ विजय राज, डॉ. मुरली मनोहर सेन गुप्ता, आरएन सुबोध आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...