वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सऊदी हुकूमत द्वारा 103 साल पहले बीबी फातिमा का रौजा तोड़े जाने के विरोध में शिया समाज के लोग शनिवार को कालीमहाल से जुलूस निकाला। अंजुमन हैदरी चौक के नेतृत्व में निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा कि सऊदी हुकूमत फिर से उनका रौजा बनवाए। शनिवार सुबह 10 बजे दिन में कालीमहल स्थित शिया मस्जिद से अलम का जुलूस निकाला। पारम्परिक रास्तों नई सड़क, दालमंडी, चौक, बुलानाला, मैदागिन, विशेश्वरगंज होते हुए 12 बजे दिन में दारानगर स्थित शिया जामा मस्जिद पहुंचा। यहां जुलूस जलसे में परिवर्तित हुआ। अंजुमन हैदरी के अध्यक्ष सैय्यद अब्बास मुर्तुजा शम्सी के निर्देशन एवं जनरल सेक्रेटरी नायब रजा के संयोजन में चल रहे इस जुलूस में बनारस की सभी मातमी अंजुमनों ने शिरकत की। शाद सीवानी और जैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.