चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। आस्था का महान पर चैती छठ में छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रो-रो नदी के किनारे के तट पर पहुंचे छठव्रत्ति जब भगवान भास्कर की पूजा करने एवं अर्घ्य देने के लिए नदी में उतरे और उन्होंने भगवान भास्कर के उदीय मान होने तक नदी में खड़े रहकर उनकी आराधना की। चैती छठ में श्रद्धालुओं की संभवत पहले इतनी भीड़ देखी गई। अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही हवन के कार्यक्रम हुआ, जिसमें छठव्रतियों ने हवन किया। फिर घाट पर ही लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...