पटना, जून 9 -- विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद शिवचंद्र राम ने कैमरे के सामने बिलख-बिलख कर राजद से इस्तीफे का ऐलान किया। शिवचंद्र राम का नाम राजद के एमएलसी उम्मीदवार की रेस में था लेकिन नामांकन के अंतिम दिन यानी सोमवार को राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने राजद उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भर दिया। इसके बाद सबसे पहले लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर तेजस्वी यादव और सुनील सिंह पर अपनी भड़ास निकाली और अब लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी शिवचंद्र राम का समर्थन किया है। तेज प्रताप ने अपनी प्रतिक्रिया में एक्स पर लिखा है कि शिवचंद्र राम के योगदान की अनदेखी की गई और उनका सम्मान होना चाहिए था। तेज प्रताप ने कहा कि शिवचंद्र राम के साथ गलत व्यवहार किया गया। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'शिवचंद्र राम ज...