रोड़ेबाजी में कई लोग हुए घायल पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
दरभंगा, मई 19 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में गत 17 मई की रात सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठने के विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस बीच मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। कुछ लोगों के जख्मी होने की भी खबर मिली है। उनका इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। रोड़ेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास शुरू किया। बताया गया है कि विवाद बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए अभी किसी और से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की तहकीकात की जा रही है。
घटना का विवरण बताया गया है कि एक-दो लोगों के घर का एस्बेस्टस भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.