जहानाबाद, अप्रैल 12 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के तहत कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में रोडबाजी मामले का आरोपी और अवैध शराब बेचने वाला शामिल है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुलाबगंज बाजार में रोडबाजी के मामले में वांछित आरोपी सनी कुमार घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार क्षेत्र में छापेमारी की और सनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर, फौलादपुर गांव में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोरख चौधरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गोरख चौधरी फौलादपुर बाजार में गुमटी चलाता है और अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री करता था। ...