शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। गन्ना किसान संस्थान लोढ़ीपुर में शनिवार को रोज़ा सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड, शाहजहांपुर की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह ने की। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ददरौल विधायक अरविंद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. कपिल ने बसंत कालीन गन्ना बुवाई की उन्नत तकनीकों की जानकारी किसानों को दी। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2017 से अब तक किसानों को समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है और प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने समिति अध्यक्ष की मांग पर आयुष अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध करा...