रोह में लोगों के घरों में घुसा बारिश का पानी, हुई परेशानी
नवादा, जून 15 -- बरसात दस्तक दे रही है, कुछ तो कीजिए हुजूर! यह गुहार है प्रखंड मुख्यालय रोह बाजार के दर्जनों परिवार की, जो बरसात की आहट सुनकर सहमे हुए हैं। पिछले वर्षों की तरह, इस साल भी घरों में बारिश का पानी घुसने की प्रबल संभावना देख लोग बेचैन हैं। उनके घरों में बारिश का पानी पहले की तरह अपने साथ नाली एवं शौचालय का पानी और कीड़े-मकोड़े सहित घुसेगा। लोगों को ग्राउंड फ्लोर से सारा सामान समेटकर फर्स्ट फ्लोर अथवा छत पर जाना होगा। घर से पानी उबिछकर बाहर निकलना होगा और दुर्गंध भी झेलनी होगी। पिछले वर्षों के इन दृश्यों को याद कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं और ऐसा होना स्वाभाविक है। क्योंकि शनिवार को तीसरी बार हुई मानसून पूर्व बारिश ने ट्रेलर दिखा दिया है। शाम में हुई बारिश का पानी रोह बाजार के शृंगार गली में तीसरी बार कई लोगों के घरों में घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.