रोह में दर्जनों जगहों पर जलजमाव, पैदल चलना दुश्वार
नवादा, मई 30 -- शुक्रवार को हुई प्री-मानसून बारिश के कारण रोह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों एवं गांव की गलियों में लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। रास्ता किचकिच हो जाने से लोगों के कपड़े भी गंदे हो रहे हैं। मानसून पूर्व जबरदस्त बारिश होने से रोह बाजार में भी कई जगहों पर जलजमाव हो गया है।
जलजमाव की स्थिति बाजार के सिउर रोड एवं अंबेडकर चौक पर भारी जलजमाव हो गया है। यह स्थिति इसलिए बन गई, क्योंकि सड़क किनारे पानी की निकासी का सिस्टम फेल हो चुका है। जिसके कारण सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है और इस मार्ग से आवागमन करने वालों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों की परेशानियाँ जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे का पता नहीं चलने से कुछ बाइक सवार असंतुलित होकर चोटिल भी हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.