नवादा, मार्च 22 -- रोह, निज प्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों ने नवादा डीएम को आवेदन देकर रोह बाजार में यात्री वाहनों के ठहराव पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। डीएम को दिए गए आवेदन पत्र में लोगों ने कहा है कि रोह बाजार में सड़क पर यात्री बस का ठहराव होने से प्रतिदिन सुबह से शाम तक कई बार जाम लगता है। चालक द्वारा पैसेंजर चढ़ाने के लिए लोगों के दुकान के सामने 20-25 मिनट तक गाड़ी खड़ी करके रखा जाता है। इस दौरान बाजार में भीषण जाम भी लग जाता है। जाम में स्कूल वैन, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवा देने वाली गाड़ियां एवं कर्मचारी फंस जाते हैं। चालक को बाजार में गाड़ी का ठहराव करने से मना करने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रोह बाजार में यात्री वाहनों के ठहराव के लिए पूर्व में सीओ अमरेश कुमार द्वारा तीन जगह चिन्हित किया गया था। जिसमें नवादा की तरफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.