मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुशहरी हिसं। प्रखंड के रोहुआ गांव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने मंगलवार को बताया कि रामभद्राचार्य महाराज का आगमन रोहुआ स्थित कार्यक्रम स्थल पर बुधवार को दस बजे होगा। उनके साथ कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम, हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास और पातेपुर के महंत विश्वामोहन दास भी आ रहे हैं। इस दौरान रोहुआ मठ के नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास का पट्टाभिषेक भी कार्यक्रम स्थल पर होगा। इसके बाद जगद्गुरु प्रवचन करेंगे। अपराह्न तीन बजे उनका प्रस्थान होगा।प्रशासनिक स्तर पर उक्त कार्यक्रम को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रोहुआ गांव, रोहुआ मठ, कार्यक्रम स्थल सहित मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग से कार्य...