मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ आपुछ गांव में मंगलवार की देर रात दो महंत के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। बताया जाता है कि एक महंत के समर्थक भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरे महंत के गुट के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। इसमें एक गुट के राजीव कुमार उर्फ राजू झा (51), अंकित कुमार झा (17), बच्ची देवी (64), रिंकी देवी (40), आदित्य कुमार झा(21) और दूसरे गुट के प्रकाश बंधु उर्फ गोलू (28), अमन आनंद (24) तथा मधुसूदन प्रसाद सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को शांत कराया। वहीं, घायलों को मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- रोहुआ आपुछ में दो महंत के समर्थक भिड़े, आठ घायलमामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.