नवादा, मई 10 -- नवादा-जमुई पथ पर रोहुआ के पास शनिवार को पेड़ की टहनी गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब पीपल के पेड़ की भारी टहनी अचानक टूटकर गिर गई। टहनी की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहुआ गांव निवासी स्व. शौखी सिंह के पुत्र गंगा सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- रखरखाव के अभाव में बदहाली की भेंट चढ़ती जा रही हरियालीघटना का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शनिवार की दोपहर को पकरीबरावां बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। वह पैदल ही सड़क किनारे चल रहे थे। इस दौरान अचानक सड़क किनारे पुराने पीपल के पेड़ की एक बड़ी शाखा तेज आवाज के साथ टूटकर सड़क पर गिर गई। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गंगा ...