मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुशहरी, हिसं। रोहुआ स्थित रामजानकी मठ पर गुरुवार को नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास और ग्रामीणों के बीच विवाद की पदाधिकारियों की टीम ने जांच की। एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार, डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला, थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने ग्रामीणों से बात की। एसडीओ ने बताया कि मठ का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को मठ परिसर में आयोजन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर ग्रामीण मधुसूदन सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुखिया अभय कुमार, सरपंच राजेश शर्मा, रामानुज कुमार आदि थे। गौरतलब है कि बुधवार को नवनियुक्त महंत अपने समर्थकों के साथ मठ पर पूजा करने पहुंचे थे। इस बीच समर्थकों ने पूजा का वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और महंत के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महंत वहां से निकल गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.