मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुशहरी, हिसं। रोहुआ मठ के निकट शुक्रवार की शाम 7.30 बजे मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वे लोग निवर्तमान महंत को धमकी मिलने से आक्रोशित थे। ग्रामीण मधुसूदन प्रसाद सिंह, सरपंच राजेश शर्मा, मुखिया अभय कुमार सहित अन्य ने बताया कि शाम में एक सफेद रंग की कार मठ के सामने सड़क पर आकर रुकी। उसमें नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास और कुछ अन्य लोग बैठे थे। सभी लोग मठ पर पहुंचे। मठ पर बैठे महंत सियावर शरण से अकेले में बात की। उसके बाद महंत सियावर शरण ने मठ पर लगे लाउडस्पीकर में उद्घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद महंत सियावर शरण मठ से बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंचे अनि तेजप्रकाश ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग मानने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.