मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुशहरी, हिसं। श्रीराम जानकी मठ रोहुआ के निवर्तमान महंत सियावर शरण दास के समर्थकों ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। मठ के अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद सिंह ने डीएम, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, बीडीओ, सीओ और मुशहरी थाना को आवेदन देकर फैसला आने तक कार्यक्रम पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। इधर, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला एवं थानेदार सुबोध मेहता ने जांच कर 22 अप्रैल को आयोजित होनेवाले कार्यक्रम को लेकर अनापत्ति पत्र अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास के समर्थकों ने भरोसा दिलाया कि कार्यक्रम नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.