मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहुआ आपूछ में जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मुजफ्फरपुर-पूसा पथ से उत्तर लगभग 25 एकड़ में कार्यक्रम स्थल पर पंडाल का निर्माण हो रहा है। 22 से 25 अप्रैल तक चार दिनों तक कार्यक्रम होगा। 22 अप्रैल को जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के साथ कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास और पातेपुर के महंत विश्वामोहन दास शामिल होंगे। इसी दिन नवनियुक्त महंत दीनानाथ दास को रोहुआ मठ की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। 25 अप्रैल को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगेगा। इसके अलावा चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विंध्याचल की टीम द्वारा संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की शाम बाबा गरीबनाथ मंदिर के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.