रोहिली गांव में पांच घरों से 70 लाख की चोरी
गाजीपुर, मई 22 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहिली गांव में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने लगभग 70 लाख रुपये के आभूषण और चार लाख नगदी पार कर दिया। पीड़ितों ने पीछा करने पर चोरों की ओर से फायरिंग करने का लगाया आरोप। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष और सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात एक बजे से तीन बजे के बीच इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। चोर पतिराम यादव के घर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर करीब 50 लाख के आभूषण और 1.20 लाख रुपये पार कर दिया। घटना के समय घर की महिलाएं दूसरी छत पर सो रही थीं। वहीं सरोज यादव के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने दो कमरों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.