खगडि़या, फरवरी 17 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्मैक बेचने के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दंगल के मौके पर हुई इस घटना से पूरा मेला स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गई और बड़ी संख्या में में मौजूद लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। जानकारी के अनुसार मेले के तहत दो दिवसीय महादंगल का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दो गुटों के बीच कथित रूप से स्मैक बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्...