रोहिन नदी पर पुल निर्माण के विधायक ने किया भूमि पूजन
महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरहवा में रोहिन नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।विधायक ने कहा कि करीब 26.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पक्का पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन को सुगम बनाएगा। वर्षों से नदी और जंगल के बीच फंसे सेमरहवा गांव के लोगों को अब नाव के सहारे नदी पार करने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार तक कर दिया था। उस समय मौके पर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को जल्द पुल बनवाने का आश्वासन दिया था। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.