गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रोहिन नदी के किनारे बसे गांवों और नव शहरी क्षेत्रों को मानसून के मौसम में जलमग्न होने से बचाने के लिए दो स्थलों पर पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- रामनगर में बनेगा अपशिष्ट जल पम्पिंग स्टेशनपंपिंग स्टेशनों का निर्माण रोहिन नदी पर बने तटबंधों को सुदृढ़ करने के साथ ही मछलीगांव-अलगटपुर तटबंध और मानीराम-डोमिनगढ़ तटबंध पर दो पंपिंग स्टेशन अगले वर्ष जून माह तक बनाकर तैयार हो जाएंगे। हर साल मानसून के दौरान रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंधों के किनारे बसे मोहल्लों और खेतों में पानी भर जाता है। ड्रेनेज सिस्टम बाधित होने के कारण यह पानी हफ्तों तक नहीं निकल पाता। इसी समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार कर...