रोहित- विराट की जगह पक्की, कुलदीप-गुरनूर बाहर; पहले ODI के लिए अश्विन ने चुनी प्लेइंग XI
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज समाप्त होने के बाद अब इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का आगाज चार नवंबर से होगा। टी-20 के लिहाज से वनडे में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी बदले हुए नजर आएंगे। ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI क्या होगी, इसके बारे में पू्र्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बात की है। उन्होंने अपनी टीम में कुलदीप यादव को नहीं रखा है। गुरनूर बराड़ को भी बाहर किया है। हालांक, भारतीय टीम के टॉप-5 की जगह को पक्की बताया है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार से चर्चा के दौरान कहा कि "भारत की प्लेइंग XI में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह पक्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.